फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP:Three Units of NTPC shuts down, power crisis in many states.

UP: एनटीपीसी की एक के बाद एक तीन यूनिटें ठप, नौ राज्यों में गहराया बिजली संकट

Mon, 14 Apr 2025 08:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

एनटीपीसी परिजनों की एक के बाद एक तीन यूनिटों के बंद हो जाने से अफसरों में हड़कंप मच गया। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब सहित नौ राज्यों में बिजली संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
UP:Three Units of NTPC shuts down, power crisis in many states.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनटीपीसी परियोजना में एक के बाद एक तीन यूनिटें बंद हो गई हैं। यूनिट संख्या तीन में सूट ब्लोअर कपलिंग टूट गई। चार नंबर इकाई के बॉयलर में रिसाव होने से उसे बंद कर दिया गया। वहीं पांचवीं यूनिट में भी तकनीकी खराबी आने से उसे बंद कर दिया गया है। एक साथ तीन यूनिटें बंद होने से अधिकारियों में खलबली मच हुई है। हालांकि जिम्मेदार यूनिटों को शुरू कराने के प्रयास में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटों से 210 - 210 व छठवीं से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। बताते हैं कि कि शनिवार की रात यूनिट नंबर चार के बॉयलर में रिसाव होने लगा जिसके कारण उसे बंद कर दिया गया। इसी दौरान पहले से बंद तीन नंबर यूनिट को शुरू किया गया लेकिन शुरुआत में ही सूट ब्लोअर कपलिंग टूट गई जिसके कारण उसे बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गलत दिशा से आ रहा ट्रेलर कार से टकराया, हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी


इंजीनियरों की टीम ने दोनों यूनिटों की मरम्मत शुरू की। इसी बीच पांचवीं यूनिट में भी खराबी आ गई और उसे भी बंद करना पड़ा। एक साथ तीन यूनिटों के बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है।

सूत्रों की मानें तो इस समय परियोजना की यूनिट एक दो व छह नंबर यूनिट से लगभग 920 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि तीन व पांच नंबर यूनिट ग्रिड में अर्थिंग की समस्या के कारण बंद किया गया है। चौथी यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है। बंद दोनों यूनिटें भी जल्द शुरू की जाएंगी।

एनटीपीसी से यह राज्य खरीदते हैं बिजली
ऊंचाहर विद्युत परियोजना से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति की जा रही है। तीन यूनिटों के अचानक बंद होने से उत्पादन घट गया है। जानकारों का कहना है कि उत्पादन कम होने से सभी राज्यों पर बिजली का संकट बढे़गा। हालांकि परियोजना प्रशासन का कहना है कि एक यूनिट को शुरू करा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed