फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three suspended including executive engineer in road construction scam, orders issued for investigation

यूपी: सड़क निर्माण में घपले में अधिशासी अभियंता समेत तीन निलंबित, जांच के लिए गए आदेश

Thu, 17 Jul 2025 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Jul 2025 11:03 PM IST
सार

Executive Engineer suspended: देवरिया के निर्माण खंड में करुअना-परसिया मार्ग पर बजट का गलत ढंग से डायवर्जन करने पर अधिशासी अभियंता कमल किशोर को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Three suspended including executive engineer in road construction scam, orders issued for investigation
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

देवरिया में अलग-अलग सड़कों के निर्माण में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर एक अधिशासी अभियंता समेत तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन डेवलपमेंट बैंक के स्वामित्व की सड़क पर गलत तरीके से मांग प्रस्ताव देने और आवंटन प्राप्त किए जाने के मामले में सहायक अभियंता सुधीर कुमार और अवर अभियंता राम गणेश पासवान को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अधिशासी अभियंता अनिल जाटव को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव भी उच्चस्तर पर भेज दिया गया है। इन तीनों के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के नियम-7 के तहत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


देवरिया के निर्माण खंड में करुअना-परसिया मार्ग पर बजट का गलत ढंग से डायवर्जन करने पर अधिशासी अभियंता कमल किशोर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार पांडे और संजीव कुमार सिंह के खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में देवरिया में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का गलत आगणन भेजने पर और अधिशासी अभियंता कमल किशोर और अनिल जाटव के खिलाफ नियम-7 के तहत करवाई के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में दोषी मिले तत्कालीन सहायक अभियंता संजय कुमार राय 4 साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं अवर अभियंता साहब हुसैन और अनूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष को शासन ने पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed