फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three PCS officers transferred in the state, SDM of Lakhimpur and Barabanki changed

यूपी: प्रदेश में तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए लखीमपुर और बाराबंकी के एसडीएम

Mon, 03 Mar 2025 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

Transfers of PCS officers: प्रदेश में सोमवार की शाम तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए। उधर निविदा में विलंब होने के मामले में मुख्य अभियंता राज आलोक और बीके चंदोला को चार्जशीट दी गई।

विज्ञापन
UP: Three PCS officers transferred in the state, SDM of Lakhimpur and Barabanki changed
तीन अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियुक्ति विभाग ने सोमवार को तीन पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। आदित्य कुमार प्रजापति को सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रतापगढ़, कुंवर बहादुर सिंह एसडीएम बिजनौर से सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर और कार्तिकेय सिंह एसडीएम लखीमपुर खीरी से एसडीएम बाराबंकी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


दो मुख्य अभियंता को चार्जशीट, दो निलंबित
निविदा में विलंब होने के मामले में मुख्य अभियंता राज आलोक और बीके चंदोला को चार्जशीट दी गई है, जबकि संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने विभिन्न कार्यों की थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रांसमिशन कार्यो की थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए टेंडर जारी करने में बिलंब करने पर मुख्य अभियंता राज आलोक एवं नोएडा के सेक्टर 115 में स्थित ट्रांसमिशन के 132 केवी सब स्टेशन में कराए गए सिविल कार्यों की खराब गुणवत्ता पर मुख्य अभियंता सिविल बीके चंदोला को चार्जशीट देने का आदेश दिया है। इसी तरह सेक्टर 115 के अधिशाषी अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया कि गर्मी के मद्देनजर सभी तैयारी पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed