फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Those working in industries will be able to come from Delhi to UP during weekend detention

यूपी : सप्ताहांत बंदी के दौरान दिल्ली से यूपी आ सकेंगे उद्योगों में काम करने वाले

Fri, 23 Apr 2021 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 11:51 PM IST
सार

शनिवार-रविवार को सप्ताहांत बंदी के दौरान औद्योगिक गतिविधियां सामान्य रखने के लिए सरकार ने औद्योगिक संगठनों से भी सहयोग मांगा है। सरकार की ओर से औद्योगिक इकाइयों को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
UP: Those working in industries will be able to come from Delhi to UP during weekend detention
उद्योग - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

शनिवार-रविवार को सप्ताहांत बंदी के दौरान औद्योगिक गतिविधियां सामान्य रखने के लिए सरकार ने औद्योगिक संगठनों से भी सहयोग मांगा है। सरकार की ओर से औद्योगिक इकाइयों को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है। दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और अन्य सीमावर्ती जिलों दिल्ली से आने जाने वालों को आवागमन और औद्योगिक इकाइयों के कच्चे माल के परिवहन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए राज्य सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल से भी बात की है।

विज्ञापन


सप्ताहांत बंदी के दौरान बड़ी और छोटी औद्योगिक इकाइयों का संचालन सामान्य बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने आईआईए, सीआईआई, फिक्की, लघु उद्योग भारती, एमएसएमई नोएडा तथा गारमेंट एंड टैक्सटाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बाद में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की।
विज्ञापन


बैजल ने आश्वस्त किया कि दिल्ली से यूपी जाने वाले कच्चे माल के परिवहन और उद्योगों के प्रबंधन से जुड़े लोगों व श्रमिकों की आवाजाही में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। परिचय पत्र या प्राधिकार पत्र दिखाकर आवागमन की अनुमति होगी। बैठक में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल में कनवर्ट करके इलाज के लिए आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उद्योगों से जुड़े लोगों ने श्रमिकों का टीकाकरण कराने मांग रखी जिस पर शासन की ओर से कैंप लगाकर श्रमिकों का वैक्सीनेशन कराने के लिए आश्वस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed