{"_id":"61476bf38ebc3e7446310b97","slug":"up-those-coming-from-kerala-and-northeast-will-have-to-give-kovid-report-investigation-will-be-done-if-there-is-no-report-and-vaccination-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : केरल एवं पूर्वोत्तर से आने वालों को देनी होगी कोविड रिपोर्ट, रिपोर्ट और टीकाकरण कार्ड नहीं होने पर कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : केरल एवं पूर्वोत्तर से आने वालों को देनी होगी कोविड रिपोर्ट, रिपोर्ट और टीकाकरण कार्ड नहीं होने पर कराई जाएगी जांच
Sun, 19 Sep 2021 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:27 PM IST
सार
केरल एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से आने वालों को पांच दिन के अंदर की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से आने वालों को पांच दिन के अंदर की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या नियंत्रित हैं, लेकिन हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
केरल, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय में कोविड मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले लोगों को पांच दिन के अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाण पत्र देना होगा। जिन लोगों के पास रिपोर्ट नहीं है वे कोविड टीकाकरण के तहत दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दे सकते हैं। यदि यह दोनों उपलब्ध नही हैं तो संबंधित लोगों की तत्काल एंटीजन जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदब्रत ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को हर स्तर पर सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 204190 मरीजों का उपचार
प्रदेश में रविवार को आयोजित कोविड मेले में 204190 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 83935 पुरुष, 89711 महिलाएं एवं 30544 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह 497 गंभीर मरीजोंको उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया। मेले में 16842 गोल्डेन कार्ड बांटे गए। मेले में 7784 चिकित्सक एवं 47463 पैरामेडिकल स्टाफ और 10555 आईसीडीएस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में12688 मरीज बुखार के आए। इस दौरान 10297 की जांच की गई, जिसमें 76 मलेरिया के पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 24290 का कोविड जांच की गई, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों एवं तीमारदारों को कोविड के बारे में जागरुक किया गया। लोगों से अपील की गई कि बुखार, खांसी, जुकाम, तथा संास फूलने की समस्या होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।