फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This Diwali, car sales broke records in the state, there was a big decline in the purchase of two-wheelers

यूपी: इस दिवाली कारों की बिक्री ने प्रदेश में तोड़ा रिकॉर्ड, दोपहिया वाहनों की खरीद में आई बड़ी गिरावट

Wed, 06 Nov 2024 08:19 PM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Nov 2024 08:19 PM IST
सार

Car sales on Diwali: यूपी इस दिवाली कारों की जमकर बिक्री हुई है। प्रदेश में दोपहिया से ज्यादा लोगों ने कार खरीदने को तरजीह दी है। मिड सेगमेंट की कार ज्यादा बिकी हैं। 

विज्ञापन
UP: This Diwali, car sales broke records in the state, there was a big decline in the purchase of two-wheelers
यूपी में कार की बिक्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पिछली दिवाली की तुलना में इस दिवाली कारों की बिक्री लगभग 25 फीसदी ज्यादा हुई है। पिछले साल नवंबर में दिवाली थी और उस सीजन में 44965 कारें बिकीं। इस बार 57300 कारें यूपी की सड़कों पर उतरीं। दूसरी तरफ दोपहिया वाहनों की बिक्री में रिकार्ड कमी दर्ज की गई है। पिछली दिवाली से इस बार लगभग 53 हजार दोपहिया वाहन कम बिके। एक बदलाव ये भी आया है कि पिछले त्योहारी सीजन से इस बार 50 लाख या इससे ज्यादा की कीमत वाली 100 कारें कम बिकी हैं।

विज्ञापन


यूपी के आटोमोबाइल सेक्टर में इस त्योहारी सीजन काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछली और इस दिवाली दोनों ही सीजन में वाहनों की जमकर बिक्री हुई है लेकिन बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक तरफ पिछले पर्व से तुलना करने पर करीब 13 हजार कारें ज्यादा बिक गईं तो दूसरी तरफ 53 हजार दोपहिया वाहन कम शोरूम से निकले। वहीं 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारें कम बिकीं तो दूसरी तरफ 10 लाख से 15 लाख वाली मिड सेगमेंट की कारों की मांग सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन

सड़कों का बेहतर नेटवर्क बदल रहा ट्रेंड

UP: This Diwali, car sales broke records in the state, there was a big decline in the purchase of two-wheelers
मिड रेंज की गाड़ियां रहीं डिमांड में। - फोटो : Suzuki

आटो सेक्टर एक्सपर्ट विजय प्रताप सिंह के मुताबिक यूपी में सड़कों का संजाल लगातार बेहतर हो रहा है। इंटर कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दो हजार किलोमीटर के एक्सप्रेस वे नेटवर्क ने इसमें खासा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस कारण घर या घूमने जाने के लिए रेल, बस या हवाई सेवा का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने वाहन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। खास तौर पर कोविड काल के बाद से कार से 800 किलोमीटर तक का सफर करने वालों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि ज्यादा सेफ्टी फीचर वाली कारों की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में अधिकांश की कीमत 10 लाख से 15 लाख के बीच है। वहीं बाइक-स्कूटी से कार खरीदने वाले मिडिल क्लास भी तेजी से बढ़े हैं। इसका कारण बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों द्वारा लोन में उदारता एक बड़ा कारण है। कारों की बिक्री में उछाल और दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमी की एक वजह ये भी है।

यह हैं बिक्री के आंकड़े 

वाहन     इस दिवाली वाहनों की बिक्री     पिछली दिवाली वाहनों की बिक्री
कार   57,393   44965
दोपहिया 3,13,000       3,83,720
प्रीमियम कारें   247       345


               
                                                         
                                             
                                              
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed