{"_id":"60a131f48ebc3ed2a87afa0e","slug":"up-there-will-be-no-summer-break-in-schools-online-education-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूलों में नहीं होगा ग्रीष्मावकाश, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूलों में नहीं होगा ग्रीष्मावकाश, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस
Sun, 16 May 2021 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 May 2021 08:28 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 20 मई से प्रस्तावित ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन क्लास संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी 20 मई से ऑनलाइन क्लास संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश नहीं होगा बल्कि 20 मई से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान अप्रैल से 20 मई तक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रहा है, उसे ही ग्रीष्मावकाश मानते हुए 20 मई से स्कूलों में ऑनलाइन क्लास संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी, उनके परिवार के सदस्य या शिक्षक कोरोना संक्रमित होते हैं तो उन पर ऑनलाइन क्लास की बाध्यता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 20 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू की जाएगी। यदि कोरोना संक्रमण की स्थिति किसी जिले में नियंत्रित नहीं होती है तो वहां पर सक्षम अधिकारी ऑनलाइन क्लास स्थगित करने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नए सत्र में शैक्षिक कार्य बाधित नहीं हो इसलिए 20 मई से प्रस्तावित ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन क्लास संचालित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी 20 मई से ऑनलाइन क्लास संचालित की जाएगी। कोरोना संक्रमण की स्थानीय स्थिति के मद्देनजर कुलपति इस संबंध में अवकाश बढ़ाने या ऑनलाइन क्लास स्थगित करने का निर्णय ले सकते है।
विज्ञापन