फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Monsoon Update No Rain Expected Today and Tomorrow Heavy Showers Likely from June 28 in Western UP

यूपी: प्रदेश में आज और कल नहीं होगी बारिश, 28 से मौसम लेगा यू-टर्न; इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी

Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
सार

Mansoon Alert: यूपी में मानसून 26 और 27 जून को ठहरा हुआ रहेगा। इस दौरान धूप के साथ उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 28 जून से एक बार फिर मौसम बदल जाएगा। 

विज्ञापन
UP Monsoon Update No Rain Expected Today and Tomorrow Heavy Showers Likely from June 28 in Western UP
मानसून अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो दिन मानसूनी बारिश पूर्वांचल की बजाए पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहेगी। बृहस्पतिवार को पश्चिम के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम व बुदेलखंड के 43 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बुधवार को पूर्वी हिस्से में धूप-छांव के बीच सोनभद्र, वाराणसी, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 व 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन

देहरादून और नैनीताल समेत उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी तेज बारिश

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ की आशंका है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 180 मिमी बारिश बारां जिले के मांगरोल में दर्ज की गई। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 25 से 27 जून के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। 27 जून से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में मानसूनी बारिश का इंतजार, IMD जताई ये संभावना  

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार है। रोज आसमान में घनघोर बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उसम का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने एक दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।  

हिमाचल में बादल फटने से तबाही 

UP Monsoon Update No Rain Expected Today and Tomorrow Heavy Showers Likely from June 28 in Western UP
बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को गरज के साथ बारिश आंधी तूफान को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आशंका अनुसार जमकर बादल बरसे। कुल्लू जिले में सैंज, गड़सा, मनाली और बंजार के अलग-अलग क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं। धर्मशाला के खनियारा की मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 10 से अधिक मजदूर बह गए हैं। अभी तक दो लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और बचाव कार्य चल रहा है। सैंज घाटी में अलग-अलग क्षेत्रों में 150 से अधिक वाहनों के साथ 2,000 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। सिउंड के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें क्षेत्र से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। लाहौल में भी 25 पर्यटक फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed