{"_id":"6aa422c62a18db6907057c11","slug":"up-the-weather-is-expected-to-remain-dry-for-the-next-two-days-with-hardai-being-the-coldest-district-on-fri-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज और कल शुष्क बना रह सकता है मौसम, दो दिन हल्का रहेगा बारिश का मामला; इस दौरान कोई चेतावनी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज और कल शुष्क बना रह सकता है मौसम, दो दिन हल्का रहेगा बारिश का मामला; इस दौरान कोई चेतावनी नहीं
Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में दो दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने और बारिश में कमी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को कुछ जगह ही हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार और मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वैसे तो शनिवार और रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश में कमी दर्ज की जाएगी लेकिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं भी चेतावनी जैसी कोई बात नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान के मामले में शुक्रवार को हरदोई का तापमान सबसे कम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान अयोध्या में सबसे अधिक 34.5 डिग्री और मेरठ में 34 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन