फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The vertical little elephant will become a companion for electricity consumers; learn about its features

UP : वर्टिकल का छोटा हाथी...बिजली उपभोक्ताओं का बनेगा साथी; जानिए इसकी खासियत

Thu, 13 Nov 2025 06:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 06:59 PM IST
सार

लखनऊ में वर्टिकल सिस्टम का नया मोबाइल वाहन "छोटा हाथी" 15 लाख बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करेगा। इसमें संविदा कर्मी, मेंटेनेंस उपकरण और सीढ़ी शामिल हैं। वाहन 24 घंटे सेवा देगा और नोडल उपकेंद्रों से फॉल्ट स्थल पर तुरंत पहुंचकर बिजली समस्याओं का समाधान करेगा।

विज्ञापन
UP: The vertical little elephant will become a companion for electricity consumers; learn about its features
बिजली उत्पादन - फोटो : Adobestock

विस्तार

राजधानी में बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल का छोटा हाथी, 15 लाख बिजली उपभोक्ताओं का साथी बनेगा। छोटा हाथी वह वर्टिकल मोबाइल वाहन होगा, जो बिजली बंद होने की शिकायत पाते ही उपभोक्ताओं की चौखट पर दस्तक देगा। इस छोटा हाथी लोडर वाहन पर संविदा कर्मियों के साथ में सीढ़ी सहित मेंटेनेंस के उपकरण भी रहेंगे। जो संकरी गलियों में पहुंचकर एबीसी जलने, टूटे सर्विस केबल को सही करने और फॉल्ट स्थल पर पहुंचकर काम करेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि, वर्टिकल सिस्टम में छोटा हाथी लोडर के साथ में बड़े वाहन पिकअप आदि भी मोबाइल वाहन के रूप में शामिल किए गए हैं। यह मोबाइल वाहन 15 नवंबर शनिवार की सुबह से ही अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम व गोमतीनगर जोन के नोडल उपकेंद्रों पर मुस्तैद हो जाएंगी।

विज्ञापन

सर्दियों में 28 और गर्मियों में 56 मोबाइल वाहन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल ने बताया कि सर्दियों में पांच माह तक 28 और गर्मियों में सात माह तक 56 मोबाइल वाहन उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करेंगे। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की कम शिकायतें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वाहन की 24 घंटे दिन-रात सेवाएं

यह मोबाइल वाहन ''जल्द ही समाधान पाओ, टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल लगाओ'' स्लोगन के साथ 24 घंटे दिन-रात उपभोक्ताओं की सेवा में मुस्तैद रहेंगी। उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए 1912 पर जैसे ही शिकायत दर्ज कराएगा, उसकी सूचना नोडल अफसर, उपकेंद्र के जेई, एसडीओ, ऑपरेटर तक पहुंच जाएगी। उपकेंद्र पर शिकायत आते ही मोबाइल वाहन बिजली कर्मियों के साथ स्थल पर रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed