फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state will soon get 60 deputy collectors, a record will be made for the appointment of three batches of deputy collectors in a year

यूपी : प्रदेश को जल्द मिलेंगे 60 डिप्टी कलेक्टर, एक वर्ष में तीन बैच के डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का बनेगा रिकॉर्ड

Sat, 20 Nov 2021 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Nov 2021 08:42 PM IST
सार

2018 बैच के 97 डिप्टी कलेक्टरों को मार्च में व 2019 बैच के करीब 50 डिप्टी कलेक्टरों को अगस्त में नियुक्ति दी जा चुकी है। अब 2020 बैच के 60 एसडीएम को भी जल्दी ही नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।

विज्ञापन
UP: The state will soon get 60 deputy collectors, a record will be made for the appointment of three batches of deputy collectors in a year
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी सरकार एक वर्ष में डिप्टी कलेक्टर के तीसरे बैच को नियुक्ति पत्र देने जा रही है। इससे प्रदेश को जल्दी ही 60 डिप्टी कलेक्टर और मिल जाएंगे। इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित करने के  लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। दरअसल, सीएम ने भर्ती आयोगों को रिक्त पदों पर तेजी से चयन कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने एक साल के भीतर वर्ष 2018, 2019 व 2020 बैच के लिए अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


इनमें से 2018 बैच के 97 डिप्टी कलेक्टरों को मार्च में व 2019 बैच के करीब 50 डिप्टी कलेक्टरों को अगस्त में नियुक्ति दी जा चुकी है। अब 2020 बैच के 60 एसडीएम को भी जल्दी ही नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि 2020 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को नियुक्ति पत्र देने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। इस महीने के अंत तक नियुक्ति पत्र देने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed