फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state will be divided into six zones for study and monitoring, and the government will receive a mont

UP: प्रदेश को छह जोन में बांटकर होगी पढ़ाई और निगरानी, हर महीने शासन लेगा प्रगति की रिपोर्ट; कार्ययोजना तैयार

Thu, 20 Aug 2026 06:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Aug 2026 06:29 AM IST
सार

Colleges in UP: यूपी सरकार प्रदेश में पढ़ाई का स्तर ठीक करने के लिए राज्य को छह जोन में बांट देगी। सभी जोन में अलग-अलग नोडल अधिकारी तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: The state will be divided into six zones for study and monitoring, and the government will receive a mont
कॉलेजों में पढ़ाई का स्तर ठीक करने की कोशिश।

विस्तार

 उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा व परिणाम की निगरानी बढ़ाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को छह जोन में बांटा जाएगा। इसके बाद विशेष सचिव व संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को इन जोन का नोडल बनाएंगे। इनसे हर महीने रिपोर्ट लेकर उच्च स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में उच्च स्तर पर हुई समीक्षा में नाराजगी जताई गई है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने शासन स्तर से निगरानी बढ़ाने और व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए कवायद तेज की है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इसके तहत प्रदेश को छह जोन में बांटा जाएगा। हर जोन का एक प्रभारी नोडल बनाया जाएगा। यह विशेष सचिव, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन


इसके माध्यम से विवि व कॉलेज स्तर तक पढ़ाई, परीक्षा, परिणाम, सुविधाओं आदि की मॉनीटरिंग की जाएगी। देखा जाएगा कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुपालन में कहां से कमी हो रही है। शासन स्तर पर बैठक कर इन कमियों को समय से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को विवि और कॉलेजों के अनुसार प्रदेश के यह छह जोन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि व कॉलेज स्तर पर भी बनाए जाएंगे नोडल
शासन स्तर के अलावा विवि और कॉलेज स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। विवि अपने नोडल से संबद्ध कॉलेजों से रिपोर्ट लेंगे। इसे वे विभाग को देंगे। राजकीय कॉलेजों में भी एक-एक नोडल होगा। इनकी रिपोर्ट पर आगे सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed