फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state government has created 99 permanent posts in seven municipal corporations, including these offic

यूपी: प्रदेश सरकार ने सृजित किए सात नगर निगमों में 99 स्थायी पद, 12 संवर्गों में इन अधिकारियों के पद शामिल

Wed, 31 Dec 2025 08:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Dec 2025 08:59 AM IST
सार

Government Jobs in UP: 12 संवर्गों में ये 99 पद बनाए गए हैं। प्रशासी संवर्ग में अपर नगर आयुक्त के दो, संयुक्त नगर आयुक्त का एक, उप नगर आयुक्त के तीन और सहायक नगर आयुक्त के दो पद शामिल हैं।
 

विज्ञापन
UP: The state government has created 99 permanent posts in seven municipal corporations, including these offic
राज्य सरकार ने सृजित किए पद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राज्य सरकार ने द्वितीय श्रेणी के सात नगर निगमों में केंद्रीयत सेवा अधिकारी संवर्ग के 99 पद सृजित कर दिए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया। इन पदों को 28 फरवरी 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से सृजित किया गया है।

विज्ञापन


कुल 12 संवर्गों में ये 99 पद बनाए गए हैं। प्रशासी संवर्ग में अपर नगर आयुक्त के दो, संयुक्त नगर आयुक्त का एक, उप नगर आयुक्त के तीन और सहायक नगर आयुक्त के दो पद शामिल हैं। नगर पंचायतों के लिए सृजित अवर अभियंता के पद को नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों के साथ संविलीन कर दिया गया है, जिससे अवर अभियंता (सिविल) अब तीनों श्रेणी के निकायों में तैनात हो सकेंगे। उप्र पालिका (केंद्रीयित) सेवा के यातायात एवं परिवहन अभियंत्रण संवर्ग में अवर अभियंता के मौजूदा पदधारकों की पदोन्नति के बाद यह पद समाप्त हो जाएगा। उद्यान सेवा संवर्ग में उद्यान अधिकारी व उद्यान अधीक्षक के पद को उच्चीकृत किया गया है और पर्यावरण अभियंता के पद को अब नगर निगमों व श्रेणी एक की नगर पालिकाओं में सहायक अभियंता (पर्यावरण) के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


अभियांत्रिकी और लेखा संवर्ग में नए पद
अभियांत्रिकी संवर्ग में अधीक्षण अभियंता का एक नया पद सृजित किया गया है, जिसका वेतनमान 78,000-209200 रुपये और ग्रेड पे 7600 लेवल 12 है। नगर निगमों और श्रेणी दो की नगर पालिकाओं में पशु कल्याण अधीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, और उद्यान निरीक्षक के नए पद सृजित हुए हैं। लेखा संवर्ग में वरिष्ठ लेखा एवं वित्त अधिकारी तथा लेखा परीक्षा संवर्ग में नगर लेखा परीक्षक का पद भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed