{"_id":"677f8bb22d83beaac407a8e9","slug":"up-the-riots-that-took-place-in-sambhal-46-years-ago-will-be-re-investigated-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फिर से होगी जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फिर से होगी जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश
Thu, 09 Jan 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:11 PM IST
सार
संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और राजनीतिक बयानबाजी के बीच जिले में 46 साल पहले हुए दंगों की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी गई है। इन दंगों की फिर से जांच होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में 1978 में हुए दंगे की जांच फिर से शुरू हो सकती है। विधानमंडल के हालिया शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में पूछे गए सवाल के बाद एसपी मानवाधिकार के निर्देश पर गृह विभाग ने संभल जिला प्रशासन से सात दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
गृह विभाग के आदेश पर संभल जिला प्रशासन और पुलिस इस प्रकरण से जुड़े तथ्यों को जुटाकर रिपोर्ट देगा। जिसके बाद राज्य सरकार दंगे की दोबारा जांच का आदेश दे सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संभल में 46 साल पहले हुए दंगे का जिक्र किया था। वहीं विधान परिषद में भाजपा के सदस्य श्रीश चंद्र शर्मा ने भी इस पर सवाल किया था। उन्होंने दंगे में सैकडों हिंदुओं की हत्या होने के बाद परिजनों को न्याय नहीं मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने दिया था ये बयान
सीएम योगी ने विधानसभा में कहा था कि 1947 से लेकर अभी तक संभल में 209 हिंदुओं की जान दंगों के चलते गई है। संभल में 29 मार्च 1978 को दंगे में कई हिंदू मारे गए थे। घटना के 46 साल बाद अभी तक किसी को सजा नहीं मिली।
दो महीने लगा था कर्फ्यू
संभल में वर्ष 1978 का दंगा 29 मार्च को हुआ था। इस दंगे में शहर जल उठा था। जिसके बाद दो महीने तक कर्फ्यू लगा रहा जिसके बाद 169 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें तीन मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज हुए थे।