फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The process for obtaining a real estate agent (DL) will change from December 1st, with a new agency taking

यूपी: प्रदेश में एक दिसंबर से बदलेगी डीएल बनवाने की प्रक्रिया, नई एजेंसी के हाथ दी गई कमान; पहले होगी टेस्टिंग

Sun, 30 Nov 2025 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 30 Nov 2025 06:43 PM IST
सार

Apply for DL: प्रदेश में डीएल बनवाने की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। आधार कार्ड में पिता के नाम की अनिवार्यता की वजह से डीएल प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। 
 

विज्ञापन
UP: The process for obtaining a real estate agent (DL) will change from December 1st, with a new agency taking
ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में डीएल बनाने की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कामकाज अब नई एजेंसी को मिल गए हैं। कंपनी ने हार्डवेयर इंस्टॉलेशन सहित अन्य कार्य कर लिए हैं। सोमवार से डीएल बनाने का काम कंपनी के कर्मचारी करेंगे। कामकाज की टेस्टिंग की जाएगी।

विज्ञापन


परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्य निजी एजेंसी को दिए गए हैं। अभी तक स्मार्ट चिप के पास यह जिम्मेदारी थी। एजेंसी के 300 कर्मचारी इस कार्य में लगे थे। वहीं अब यह जिम्मेदारी प्रदेशभर में तीन एजेंसियों में वितरित की गई है। लखनऊ में सिल्वर टच यह कार्य संभालेगी। वहीं फोकाम नेट व रोजमार्टा के पास अन्य जिलों की जिम्मेदारियां हैं। 
विज्ञापन


डीएल से संबंधित कार्यों के लिए हार्डवेयर इंस्टॉलेशन होना था, ऐसे में पिछले हफ्ते तीन से चार दिनों तक डीएल अप्रूवल बंद था। इसकी वजह से आवेदकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अब यह दुश्वारियां सोमवार से खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिल्वर टच के कर्मचारी डीएल बनाने में शिद्दत से लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ट्रांसफर
एजेंसी के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ आरटीओ में आसपास के जिलों के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं यहां कार्यरत कर्मियों को अन्य जिलों में भेजा जाएगा। यह कर्मचारी पिछले एक दशक से अपने जिलों में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed