Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The organization has geared up to strengthen the BJP at the booths; the organization's general secretary h

यूपी: भाजपा को बूथों पर मजबूत करने के लिए संगठन ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री संगठन ने की बैठक

Sat, 02 May 2026 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 May 2026 10:51 PM IST
सार

BJP State Organization: यूपी भाजपा ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों  के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का फोकस मुख्य रूप से बूथ प्रबंधन पर है।

विज्ञापन
UP: The organization has geared up to strengthen the BJP at the booths; the organization's general secretary h
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लगातार बैठकें कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब तीन महीने से चल रही कवायद के बावजूद भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर संगठन में बदलाव नहीं हो पाया हो, लेकिन बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को भी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रवासियों के साथ बैठक की। इसमें बूथ सशक्तिकरण की व्यापक रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन


बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर मजबूत कमेटियों के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, लाभार्थी संपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश नेतृत्व की ओर से निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें और जहां समितियां अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराएं।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय संगठन में उलझे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे नियमित प्रवास करें, बूथ स्तर पर संवाद बढ़ाएं और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल प्रवासी नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा कर बूथ समितियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और जहां भी कमियां हों, उन्हें तुरंत दूर करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन और उसका संचालन सुनिश्चित करें। लाभार्थी संपर्क अभियान को गति देने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबंक त्रिपाठी, पद्मसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, अर्चना मिश्रा, शंकर लोधी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed