{"_id":"6109a1918ebc3ec3340f7a7a","slug":"up-the-number-of-active-cases-in-the-state-increased-to-672-65-new-patients-were-found-34-became-infection-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या हुई 672, 65 नए मरीज मिले, 34 हुए संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या हुई 672, 65 नए मरीज मिले, 34 हुए संक्रमण मुक्त
Wed, 04 Aug 2021 01:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:35 AM IST
सार
अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, बदायूं, एटा, फर्रुखाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इसी तरह 48 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
कोविड की जांच कराते लोग।
विस्तार
प्रदेश में मंगलवार को 65 नए मरीज मिले हैं, जबिक 34 संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं महराजगंज एवं चंदौली में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब 672 एक्टिव केस बचे हैं। पिछले 24 घंटों में दो लाख 28 हजार सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत व रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। अब तक 16 लाख 85 हजार 125 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, बदायूं, एटा, फर्रुखाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इसी तरह 48 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में 11, प्रयागराज में पांच, कानपुर नगर में चार, वाराणसी में सात, बरेली में दो, गाजियाबाद में तीन, देवरिया में दो, कानपुर देहात में तीन, सिद्धार्थनगर में तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
केरल से लौटने वालों की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
प्रदेश में मंगलवार को सर्वाधिक 11 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसमें चार लोग मलीहाबाद क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं। इन सभी के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में कोई अन्य संक्रमित नहीं मिला है। लखनऊ में ही केरल से लौटे चार अन्य लोग भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन