{"_id":"6945855d256cb8bf2a0a9f52","slug":"up-the-last-date-for-sir-special-summary-revision-may-be-extended-again-the-chief-electoral-officer-said-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिर बढ़ सकती है एसआईआर की अंतिम तिथि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिर बढ़ सकती है एसआईआर की अंतिम तिथि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार...
Fri, 19 Dec 2025 10:33 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ सकती है। 2.95 करोड़ मतदाताओं के सत्यापन कार्य की समीक्षा 26 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख एक बार फिर बढ़ सकती है। यूपी में 2.95 करोड़ मतदाताओं के नाम कट रहे हैं और इस सूची को चुनाव आयोग सत्यापित करवा रहा है। कही कोई गड़बड़ न रह जाए, इसके लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा भी कहते हैं कि अभी जो कार्य चल रहा है, उसकी समीक्षा अंतिम दिन 26 दिसंबर को की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार तारीख बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। अभी नए मतदाता बनाने, 2.95 करोड़ मतदाताओं को ढूंढ़ने और पुरानी मतदाता सूची से नई मतदाता सूची की मैपिंग की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं कि अगर यूपी में जरूरत हो तो एसआईआर की तारीख बढ़ाई जाए। ऐसे में अब इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन