{"_id":"6913ef4dfcf09002af038a98","slug":"up-the-committee-formed-to-monitor-teacher-attendance-in-primary-schools-will-meet-tomorrow-with-several-de-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेंस के लिए बनी कमेटी कल करेगी बैठक, कई विभागीय अधिकारी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेंस के लिए बनी कमेटी कल करेगी बैठक, कई विभागीय अधिकारी होंगे शामिल
Wed, 12 Nov 2025 07:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:52 AM IST
सार
Primary Schools in UP: परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से आएं इसको सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा बनाई गई कमेटी 13 नवंबर को एक बैठक करेगी।
विज्ञापन
स्कूलों में पढ़ाई कराते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा गठित कमेटी की पहली बैठक 13 नवंबर को होगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक की अध्यक्षता वाली 16 सदस्यीय समिति में विभागीय अधिकारियों के साथ शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जाड़े की छुट्टियों में तबादलों की मांग
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की जाड़े की छुट्टियों में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने विभाग से इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है ताकि छुट्टियों में इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि काफी शिक्षक अब भी अपने घरों से दूर हैं, विभाग इनको अपने घर के पास आने का मौका दे।
विज्ञापन