फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The budget will give wings to the tourism potential of UP, along with Ayodhya and Kashi, these tourist pl

यूपी: बजट से यूपी की पर्यटन संभावनाओं को लगेंगे पंख, अयोध्या, काशी के साथ इन पर्यटक स्थलों का हो सकेगा विकास

Sat, 01 Feb 2025 06:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Feb 2025 06:20 PM IST
सार

पर्यटन विभाग के अनुसार एक पर्यटक प्रत्यक्ष रूप से छह लोगों को रोजगार देता है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटक कई लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: The budget will give wings to the tourism potential of UP, along with Ayodhya and Kashi, these tourist pl
आम बजट में हुईं घोषणाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय बजट में पर्यटन सेक्टर में रोजगार को बढ़ाने और शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों में निवेश के साथ विकास करने की घोषणा की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया जाएगा। क्योंकि प्रदेश न सिर्फ धार्मिक, आध्यात्मिक बल्कि ईको टूरिज्म भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी साल दर साल बढ़ रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट, नैमिषारण्य, कुशीनगर, आगरा आदि धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों के विकास के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है। वर्ष 2023 में जहां कुल 48 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश आए वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर लगभग 65 करोड़ हो गई है। इसमें भी विदेशी पर्यटकों की संख्या 16 लाख से बढ़कर 22 लाख हुई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अनुसार एक पर्यटक प्रत्यक्ष रूप से छह लोगों को रोजगार देता है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटक कई लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग करने से इसे और बढ़ावा मिलेगा। सीए जतिन श्रीवास्तव कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। इसमें भी धार्मिक पर्यटन उन्हें काफी आकर्षित कर रहा है। यह सबसे ज्यादा अस्थायी रोजगार भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यटन विकास को मिलेगी गति: जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश में पर्यटन विकास को और गति मिलेगी। क्योंकि यूपी विश्व के महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षणों में से एक है। यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, केंद्र का सहयोग इसमें और उपयोगी होगा।

उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना- 2 के तहत नैमिषारण्य, प्रयागराज व महोबा का चयन किया गया है। इसके तहत धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। केंद्रीय बजट में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास पर फोकस किया गया है। यूपी में कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, सारनाथ, कपिलवस्तु आदि भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट में यूपी को काफी कुछ मिला है। इससे न सिर्फ रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। बजट मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा के लिए राहत देने वाला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed