{"_id":"68a361bf1733fdd828051509","slug":"up-the-address-of-changur-s-close-aide-eidul-islam-turned-out-to-be-fake-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छांगुर के करीबी ईदुल इस्लाम का पता-ठिकाना निकला फर्जी, खुद को आरएसएस के जुड़े संस्थान का महासचिव बताता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छांगुर के करीबी ईदुल इस्लाम का पता-ठिकाना निकला फर्जी, खुद को आरएसएस के जुड़े संस्थान का महासचिव बताता था
Mon, 18 Aug 2025 10:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:54 PM IST
सार
एटीएस ईदुल इस्लाम को एक माह से महाराष्ट्र में तलाश रही थी। वह कानूनी शिकंजा कसने के बाद फरार हो गया था। वह आरएसएस से जुड़े संस्थान का खुद को महासचिव बताता था।
विज्ञापन
छांगुर उर्फ जमालुद्दीन
- फोटो : ANI
विस्तार
अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के साथी नागपुर निवासी ईदुल इस्लाम का पता-ठिकाना फर्जी मिला है। उसकी तलाश में एटीएस बीते एक माह से महाराष्ट्र में खाक छान रही है। छांगुर पर कानूनी शिकंजा कसने और मुकदमे में नामजद होने के बाद से ईदुल फरार चल रहा है। हालांकि इससे पहले उसने कई बार बलरामपुर और लखनऊ आकर पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
बलरामपुर से संचालित अवैध धर्मांतरण सिंडीकेट की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक ईदुल आरएसएस से जुड़े जिस भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ का खुद को अवध प्रांत का महासचिव बताता था, जांच में वह संस्था भी फर्जी पाई गई है। ईदुल इसी संस्था का नागपुर कनेक्शन बताकर अफसरों पर रौब गांठने का प्रयास करता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव व ब्रजेश पाठक की 45 मिनट लंबी मुलाकात, अटकलें और चर्चाएं तेज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डीजीपी को सौंपी गई फतेहपुर के विवादित मकबरे पर उपद्रव की रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई
जांच में सामने आया है कि छांगुर को ईदुल ने भी कई बार फंडिंग की थी। उसने की पुणे में 16 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा किया था, जिसे नवीन रोहरा और छांगुर आदि खरीदने वाले थे। अब उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी है।