{"_id":"617970a2dfacfa3d4434bf34","slug":"up-tender-this-week-to-give-tablets-and-smartphones-to-youth-selected-companies-will-have-to-give-2-5-lakh-tablets-and-five-lakh-smartphones-in-the-first-lot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए इसी सप्ताह टेंडर, चयनित कंपनियों को पहले लॉट में देने होंगे 2.5 लाख टैबलेट और पांच लाख स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए इसी सप्ताह टेंडर, चयनित कंपनियों को पहले लॉट में देने होंगे 2.5 लाख टैबलेट और पांच लाख स्मार्टफोन
Wed, 27 Oct 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:00 PM IST
सार
औद्योगिक विकास विभाग की ओर से टैबलेट और स्मार्टफोन की खरीद के लिए एक-दो दिन में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की मुहिम पर अमल शुरू हो गया है। युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। औद्योगिक विकास विभाग की ओर से टैबलेट और स्मार्टफोन की खरीद के लिए एक-दो दिन में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने प्रदेश में एक करोड़ युवाओं को टैबलेट या स्मार्टफोन देने की घोषणा की है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में तीन हजार करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं। औद्योगिक विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार, अगले माह के अंत तक चयनित कंपनियों को परचेज ऑर्डर दिया जाएगा। इसके बाद जिलास्तर पर लाभार्थियों को वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
जेम पोर्टल पर टेंडर जारी होने के 21 दिन बाद खुलेगा। जेम पोर्टल पर यह अब तक का सबसे बड़ा टेंडर होगा। चयनित कंपनियों को पहले लॉट में कम से कम ढाई लाख टैबलेट की आपूर्ति करनी होगी। वहीं, पहले लॉट में कम से कम पांच लाख स्मार्टफोन की आपूर्ति करनी होगी। टैबलेट या स्मार्टफोन की कीमत का निर्धारण टेंडर के बाद होगा। इसके लिए विभाग की ओर से नियम और शर्तें टेंडर में दी जाएंगी। उसी के आधार पर टैबलेट या स्मार्टफोन की कीमत तय होगी।
विज्ञापन