{"_id":"61bb72f249e56d492a6c06b5","slug":"up-ten-cooperative-sugar-mills-have-paid-100-dues-of-farmers-other-14-mills-will-make-100-payment-by-december-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दस सहकारी चीनी मिलों ने अदा किया किसानों का शत प्रतिशत बकाया, अन्य 14 मिलें 22 दिसंबर तक कर देंगी शत प्रतिशत भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दस सहकारी चीनी मिलों ने अदा किया किसानों का शत प्रतिशत बकाया, अन्य 14 मिलें 22 दिसंबर तक कर देंगी शत प्रतिशत भुगतान
Thu, 16 Dec 2021 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. का जोर है कि इस समय सहकारी चीनी मिलों की चीनी की गुणवत्ता में और सुधार किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की 24 सहकारी चीनी मिलों में 10 ने वर्ष 2020-2021 सत्र का गन्ना किसानों का शत प्रतिशत बकाया अदा कर दिया है। अन्य मिलें 22 दिसंबर तक सारा भुगतान कर देंगी। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. का जोर है कि इस समय सहकारी चीनी मिलों की चीनी की गुणवत्ता में और सुधार किया जाए।
विज्ञापन
यूपी में इस साल 120 चीनी मिलें पेराई कर रही हैं जिनमें 24 मिलें सहकारी हैं। पिछले साल भी इन सभी मिलों ने गन्ना पेरा था। पिछले पेराई का ही किसानों का लगभग तीन हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया था। मिल्स संघ के प्रचार प्रबंधक कैलाश उपाध्याय के मुताबिक सहकारी मिलों ने बकाया का किसानों को 2673.02 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। लगभग 97 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। दस मिलों ने तो शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्तमान पेराई सत्र 2021-2021 का भुगतान भी किसानों को शुरू कर दिया गया है। तीन लाख 74 हजार 480 किसानों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिलों में चीनी की गुणवत्ता सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है। चीनी की इक्यमसा (इंटरनेशनल कमीशन फॉर यूनिफार्म मैथड्स ऑफ शुगर एनालिसिस) वैल्यू 100 के आसपास की जा रही है। विदित हो कि यह वैल्यू पहले काफी ज्यादा थी और इसेकम किया जा रहा है।
विज्ञापन