{"_id":"691c82ab47564d81c005526e","slug":"up-temperatures-rise-as-winds-change-nighttime-temperatures-to-fall-from-wednesday-forecast-issued-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हवा का रुख बदलते ही प्रदेश में चढ़ने लगा तापमान, बुधवार से बढ़ेगा रात का पारा भी; पूर्वानुमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हवा का रुख बदलते ही प्रदेश में चढ़ने लगा तापमान, बुधवार से बढ़ेगा रात का पारा भी; पूर्वानुमान जारी
Tue, 18 Nov 2025 07:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:58 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। पछुआ हवा थमते ही दिन में चुभने वाली धूप महसूस हुई। रात के तापमान में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
आज दिन में रही चुभने वाली धूप।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में माैसम ने एकदम से करवट लिया है। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद मंगलवार से उत्तर प्रदेश में उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त आई और धूप में तपिश महसूस की गई। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से मंगलवार को राहत मिली।
विज्ञापन
माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी। दिन में अच्छी धूप खिलेगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ मंगलवार से थम गई। साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से फिलहाल राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन