फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers will be appointed to vacant posts at Bhatkhande University, this rule has also come for foreign s

UP : भातखंडे विवि में रिक्त पदों पर होंगी शिक्षकों की नियुक्तियां, विदेशी छात्रों के लिए भी आया ये नियम...

Tue, 11 Nov 2025 08:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के घटक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान को स्नातकोत्तर (एमए) कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया।

विज्ञापन
UP: Teachers will be appointed to vacant posts at Bhatkhande University, this rule has also come for foreign s
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक का आयोजन मंगलवार को परिसर में ही किया गया जिसमें कई अहम प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया है। विवि में शिक्षकों की नियुक्ति और विदेशी छात्रों के लिए भी समान शुल्क व्यवस्था के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन


विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि के प्रशासनिक, शैक्षणिक और भविष्यगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पिछली बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। शैक्षणिक पदों के अंतर्गत विवि में आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि भारतीय कला एवं संस्कृति की शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विदेशी विद्यार्थियों के डिग्री/डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए शिक्षण, परीक्षा, छात्रावास समेत अन्य शुल्क को भारतीय विद्यार्थियों के समकक्ष रखने के प्रस्ताव पर विचार कर अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में चलेंगी एमए की कक्षाएं

कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के घटक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान को स्नातकोत्तर (एमए) कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। बैठक में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18, 19 व 20 दिसम्बर को भव्य शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। कुलसचिव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, कार्यशालाएं, फिल्म प्रदर्शन, भव्य प्रदर्शनी सहित विविध सांस्कृतिक व शैक्षणिक आयोजन शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed