फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers' organizations are outraged by the deaths of some BLOs, demanding the removal of teachers from th

यूपी: कुछ बीएलओ की मौत से फूटा शिक्षक संगठनों का गुस्सा, SIR की प्रक्रिया से शिक्षकों को हटाने की मांग

Thu, 27 Nov 2025 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Nov 2025 08:39 PM IST
सार

BLO death:यूपी में बीते कुछ दिनों से बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कुछ शिक्षकों की मौत का मामला सामने आया है। अब संगठनों ने शिक्षकों को इस काम से हटाने की बात कही है। 

विज्ञापन
UP: Teachers' organizations are outraged by the deaths of some BLOs, demanding the removal of teachers from th
एसआईआर की प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका निभा रहे हैं शिक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में बीएलओ के काम को लेकर बढ़ते तनाव और आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर शिक्षकों में काफी डर व नाराजगी है। शिक्षक संगठनों ने सीएम से शिक्षकों को बीएलओ के काम से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व महामंत्री उमाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षकों को बूथ लेवल ऑफिसर ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की ड्यूटी बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में लगा दी गई है। जिससे परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकार अधिनियम में शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिए जाने पर स्पष्ट रोक है। फिर भी जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से बच्चों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 10 दिसम्बर से परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिसके लिए वर्तमान समय में बच्चों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु शिक्षकों के बीएलओ की ड्यूटी पर लगने से परीक्षाओं की तैयारी पर प्रभाव पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से हटाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बीएलओ पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मांग की जिन बीएलओ के साथ घटना घटी है,उनके परिजनों सरकारी नौकरी दी जाए। उनके परिजनों को 50 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग दिया जाए। प्रदेश मे चल रहें एसआईआर के काम का समय बढ़ाया जाय। इसके लिए बीएलओ के सहयोग के लिए दो और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाय।


उन्होंने यह भी मांग की कि जिन अधिकारियो व कर्मचारियों के दबाव में बीएलओ विपरीत कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, उनकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही बिना तनाव के काम लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed