Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers in the state are angry over the mandatory TET, protests are taking place after the Supreme Court'

UP: टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश के शिक्षक नाराज, सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 08:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Oct 2025 08:27 PM IST
सार

Mandatory TET: सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के बाद पूरे प्रदेश के शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Teachers in the state are angry over the mandatory TET, protests are taking place after the Supreme Court'
टीईटी को लेकर विरोध करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी की अनिवार्यता का आदेश देने के एक महीने बाद भी केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक अपना पक्ष स्पष्ट न करने पर प्रदेश के शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर केंद्र सरकार के असंवेदनशील रवैये पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द इस पर ठोस निर्णय न लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से देश भर के लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उनमें अपने भविष्य और नौकरी को लेकर चिंता है। विभिन्न संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री को हजारों पत्र भेजे गए, इसके वावजूद वह प्रकरण को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। यह केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने केंद्र सरकार से मांग की कि जब एनसीईटी के 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना में साफ है कि इसके पहले के नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं है। फिर केंद्र सरकार पहल करके इसका समाधान क्यों नहीं करती है। प्रांतीय रिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने जल्द ही केंद्र सरकार अपना पक्ष नहीं रखती है तो एसोसिएशन, प्रदेश व देश के शिक्षक संगठनों के साथ मिलकर एक देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक तभी बच्चों को अपना सम्पूर्ण दे सकेंगे जब वह मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेंगे। तनाव की स्थिति में बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर असर पड़ना संभव है। बैठक में विधि सलाहकार आमोद श्रीवास्तव, विनीत सिंह, शशि प्रभा सिंह, राकेश तिवारी, सुशील रस्तोगी, धर्मेन्द्र शुक्ला, तुलाराम गिरी, सुशील यादव आदि उपस्थित थे।


शिक्षक काली पट्टी बांधकर करा रहे पढ़ाई, जल्द आंदोलन की करेंगे घोषणा
दूसरी तरफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक कानूनी लड़ाई के साथ-साथ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जल्द केंद्र सरकार ने इस मामले में सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 साल की सेवा के बाद टीईटी लागू करना अव्यवहारिक है। ऐसे में केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर इस मामले का हल निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed