फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up teachers association comments on central government

शिक्षा के माध्यम से समाज को बांट रहा केंद्र

Sat, 19 Oct 2013 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
up teachers association comments on central government

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ ने केंद्र सरकार पर शिक्षा के माध्यम से

विज्ञापन
समाज को बांटने का आरोप लगाया है।

संघ ने कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजों की तरह कार्य कर रही है। अंग्रेज जितने तरह के स्कूल संचालित करते थे, केंद्र सरकार भी उतने तरह के स्कूल संचालित कर रही है।

इसके विरोध में शिक्षक संघ तीन दिसंबर को लखनऊ में रैली निकालेगा। रैली में आगामी लोकसभा चुनाव में सहयोग व विरोध की रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा चरन सिन्हा ने कहा कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत सलाहकार समिति व बाल शिक्षा संरक्षण आयोग का गठन अब तक नहीं हुआ है।

सरकार शिक्षा के माध्यम से समाज को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का काम कर रही है। अमीर व गरीब की शिक्षा में असमानता को समाप्त करने की अब तक की कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।

सर्व शिक्षा के नाम का एनजीओ बनाकर राजकोष से करोड़ों रुपये की लूट हो रही है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की मनगढ़ंत संख्या दिखा कर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है।

सरकार की इन नीतियों का विरोध शिक्षक संघ लगातार कर रहा है। आंदोलन के पहले चरण में शिक्षक संघ शिक्षक दिवस से शिक्षा ज्योति रथ भी निकाल चुका है। अब तीन दिसंबर को शिक्षकों की रैली आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed