फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers and employees to get back insurance premium amount.

UP: शिक्षकों-कर्मियों को वापस मिलेगी बीमा प्रीमियम राशि, विभाग ने अनुपूरक बजट में 134 करोड़ का किया प्रावधान

Wed, 05 Aug 2026 11:19 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 05 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से कटौती हुई थी। हर महीने 87 रुपये की यह कटौती अगस्त-सितंबर 2022 तक जारी रही। एलआईसी ने बताया था कि यह बीमा योजना 2014 से पहले ही बंद हो चुकी है।
 

विज्ञापन
UP: Teachers and employees to get back insurance premium amount.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन से काटी गई सामूहिक बीमा योजना प्रीमियम की राशि वापस करेगा। विभाग ने इसके लिए अनुपूरक बजट में 134 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लंबे समय से शिक्षक व कर्मचारी इस राशि की वापसी की मांग कर रहे थे लेकिन बजट में अभाव में यह हो नहीं पा रहा था।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से कटौती हुई थी। हर महीने 87 रुपये की यह कटौती अगस्त-सितंबर 2022 तक जारी रही। एलआईसी ने बताया था कि यह बीमा योजना 2014 से पहले ही बंद हो चुकी है। शिक्षकों के विरोध के बाद कटौती रोक दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षकों कर्मचारियों ने काटी गई राशि वापस से जानकारी मंगवाकर कवायद शुरू की थी। अब बजट प्रावधान से लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। विभाग ने रसोइयों के मानदेय में करने की मांग की। विभाग ने जिलों राज्यांश के लिए 216 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल लाइब्रेरी से अपडेट होंगे छात्र
माध्यमिक शिक्षा विभाग डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 44.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे ऑनलाइन पठन-पाठन को बढ़ावा मिलेगा। कैप्टन मनोज पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की क्षमता दोगुनी करने को 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परियोजनाओं के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed