फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T-20 League: MP Priya Saroj reached Ekana to watch Rinku Singh's match, both of them may get married on Nov

यूपी टी-20 लीग: इकाना में रिंकू सिंह का मैच देखने पहुंचीं प्रिया सरोज, 18 नवंबर को हो सकती है दोनों की शादी

Wed, 27 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Aug 2025 11:50 PM IST
सार

UP T20 League: यूपी टी- 20 लीग लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेली जा रही है। सोमवार को यहां मेरठ और कानपुर के बीच मैच हुआ। इस मैच को देखने के लिए सांसद प्रिया सरोज पहुंचीं। 

विज्ञापन
UP T-20 League: MP Priya Saroj reached Ekana to watch Rinku Singh's match, both of them may get married on Nov
इकाना पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी टी- 20 लीग इकाना स्टेडिमय में खेली जा रही है। सोमवार को हुए मैच को देखने के लिए सपा सांसद प्रिया सरोज इकाना स्टेडियम पहुंची। वह यहां मुख्य रूप से रिंकू सिंह से मिलने आईं थीं। मालूम हो कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई हो चुकी है और आने वाले दिनों में इनके बीच शादी होनी है। रिंकू सिंह मेरठ की टीम के कप्तान हैं। हालांकि सोमवार के मैच में मेरठ की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


कानपुर को मिली जीत 
 कानपुर सुपरस्टार्स का यूपी टी-20 लीग में लगातार पांच मुकाबलों से चली आ रही हार का सिलसिला सोमवार को थम गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले का फैसला डकवर्थ लुइस नियम से आया। इसमें कानपुर सुपरस्टार्स को मेरठ मावरिक्स पर 14 रन से विजयी घोषित किया गया। इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टाॅस जीतकर कानपुर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। फैज अहमद और शौर्य सिंह ने ठोस शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। शौर्य 21 रन बनाकर विशाल चौधरी की गेंद पर यश गर्ग को कैच दे बैठे। कुछ ही देर के बाद फैज अहमद 23 रन के निजी योग पर कार्तिक त्यागी का शिकार बने।
विज्ञापन


तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान समीर रिजवी ने एक छोर संभाला और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और पांच छक्के जमाए। कानपुर सुपरस्टार्स ने छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। मेरठ की ओर से कार्तिक, विशाल, जीशान और यश गर्ग को एक-एक विकेट मिला। जवाब में मेरठ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शीर्षक्रम के दो बल्लेबाज 12 रन पर खो दिए। इसके बाद माधव कौशिक (नाबाद 4) ने स्वास्तिक चिकारा (नाबाद 29) के साथ पारी को संभाला। जब मेरठ का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट खोकर 41 रन था, तभी बारिश शुरू हो गई और मैच बाधित हो गया। इसके बाद मैच खेला नहीं जा सका। अंत में निर्णायकों ने डकवर्थ लुइस नियम लागू करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स को 14 रन से विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed