फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T-20 League: Meerut defeated Noida

यूपी टी-20 लीग: मेरठ मावरिक्स ने नोएडा किंग्स को आसान मुकाबले में 41 रन से हराया

Sun, 24 Aug 2025 08:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

मुकाबले में मेरठ टीम में शामिल लखनवी स्पिनर जीशान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस जीत के साथ मेरठ ने पूरे अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
UP T-20 League: Meerut defeated Noida
मेरठ के दिव्यांश राजपूत व जीशान अंसारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गत विजेता मेरठ मावरिक्स ने नोएडा किंग्स को आसान मुकाबले में 41 रन से हराते हुए यूपी टी-20 लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। मेरठ के 184 रन के जवाब में नोएडा की टीम नौ विकेट खोकर 143 रन बना सकी। मुकाबले में मेरठ टीम में शामिल लखनवी स्पिनर जीशान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मेरठ ने 34 रन के योग पर दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए। अक्षय पांच और स्वास्तिक 20 रन पर आउट हुए। तीसरे क्रम पर रितुराज शर्मा ने 19 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान रिंकू सिंह (10) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद दिव्यांश राजपूत ने 28 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर मेरठ को 184 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन


टीम ने ऋतिक वत्स ने 18 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में नोएडा को पहले ही ओवर में दो झटके लगे, जब विशाल चौधरी ने शिवम चौधरी (0) और प्रियांशु पांडेय (0) को पवेलियन भेजा। एक समय टीम ने 65 रन पर पांच बल्लेबाज खो दिए। निचले क्रम में प्रशांत वीर ने 39 और कर्ण शर्मा ने 37 रन बनाकर वापसी का प्रयास किया, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लक्ष्य से 41 रन पिछड़ गई। मेरठ की ओर से जीशान अंसारी ने चार और विशाल चौधरी व कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed