फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T-20 League auction: Bhuvneshwar Kumar of Lucknow, auction held in this time, Piyush Chawla could not attra

यूपी टी-20 लीग नीलामी: लखनऊ के हुए भुवनेश्वर कुमार, इतने में हुई नीलामी, पीयूष चावला नहीं कर पाए आकर्षित

Mon, 29 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Jul 2024 06:04 AM IST
सार

UP T-20 League auction: यूपी टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी में दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को तवज्जो मिली। वहीं पीयूष चावला टीम फ्रेंचाइजियों को आकर्षित नहीं कर पाए।

विज्ञापन
UP T-20 League auction: Bhuvneshwar Kumar of Lucknow, auction held in this time, Piyush Chawla could not attra
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी में दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार छाए रहे। 7 लाख रुपये की बेस प्राइस से शुरू हुई उनकी नीलामी 30.25 लाख रुपये पर जाकर खत्म हुई। उन्हें लखनऊ फाल्कन्स ने अपने पाले में किया। नीलामी में तेज गेंदबाज शिवम मावी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें काशी रुद्र ने 20.50 लाख रुपये देकर खरीदा। लीग लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 अगस्त से 14 सितंबर तक खेली जाएगी।

विज्ञापन


आठ साल के बाद यूपी क्रिकेट में वापसी करने वाले पीयूष चावला टीम फ्रेंचाइजियों को आकर्षित नहीं कर पाए। उन्हें नोएडा किंग्स ने सात लाख रुपये की बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। इसके अलावा ढाई लाख रुपये की बेस प्राइस वाले ओवैस अहमद को मेरठ मावरिक्स ने आठ गुनी ज्यादा धनराशि देकर 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स से खेलने वाले मोहसिन खान को कानपुर सुपरस्टार्स ने 19.25 लाख रुपये देकर अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन


शहर के शौर्य और कृतज्ञ ने चुराया आकर्षण
 शहर हरफनमौला खिलाड़ी शौर्य सिंह का जादू यूपी टी-20 लीग के ऑक्शन में सिर चढ़कर बोला। महज साढ़े तीन लाख रुपये की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को कानपुर सुपरस्टार्स की टीम ने 16.75 लाख रुपये चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया। यूपी अंडर-19 टीम से खेलने वाले एक और हरफनमौला खिलाड़ी कृतज्ञ सिंह को भी अपने प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्हें लखनऊ फाल्कन्स ने 13.75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हुए ऑक्शन में लखनऊ के 14 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इसके अंतर्गत नमन तिवारी को 6.20 लाख, अक्शदीप नाथ को 5 लाख, विप्रज निगम को 4.20 लाख, मो. जमशेद आलम को 3.30 लाख, रोहित द्विवेदी और आदित्य कुमार सिंह को 3.5-3.5 लाख मिले। वहीं, कार्तिकेय सिंह, अजय सिंह, आसिफ अली, शुभांग राज, शुभांकर शुक्ला और जीशान अंसारी को 2.5-2.5 लाख रुपये मिले। 

टीम और खिलाड़ी

गोरखपुर लाॅयंस- सिद्धार्थ यादव, यश दयाल, सौरभ कुमार, अंकित चौधरी, वैभव चौधरी, यशू प्रधान, अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, आर्यन जुरैल, अब्दुल रहमान, हरदीप सिंह, रोहित द्विवेदी, अंश द्विवेदी, विनीत दुबे, कार्तिकेय सिंह।

काशी रुद्रांस- शिवम मावी, शिवम बंसल, जसमेर धनकर, प्रिंस यादव, यशोवर्धन सिंह, अल्मास शौकत, अर्नव बालियान, वंश, सुनील कुमार, हर्ष पायल, अजय सिंह, धनश्याम उपाध्याय, मनीष सिंह सोलंकी, करन चौधरी, मो. शावेज।

कानपुर सुपरस्टार्स- मोहसिन खान, शोएब सिद्दीकी, शौर्य सिंह, आदर्श सिंह, आकिब खान, शुभम मिश्रा, नदीम, मो. आशियान, ऋषभ राजपूत, अंकुर मलिक, इंतमाम हुसैन, ओशो मोहन, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, आसिफ अली, सुधांशु सोनकर।

लखनऊ फाल्कन्स- भुवनेश्वर कुमार, कृतज्ञ कुमार सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, आदित्य कुमार सिंह, विप्रज निगम, किशन कुमार सिंह, अंकुर चौहान, प्रशांत चौधरी, कामिल खान, पार्थ पालावत, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, शुभांग राज, अक्क्षु बाजवा, पर्व सिंह।

मेरठ मावरिक्स-आवैस अहमद, ऋतुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, विजय कुमार, यश गर्ग, मो. जमशेद आलम, योगेंद्र डोयला, दीपांशु यादव, अक्षय सेन, शुभांकर शुक्ला, रजत, युवराज यादव, दिव्यांश राजपूत, जीशान अंसारी, शिवेन महरोत्रा।

नोएडा किंग्स- बॉबी यादव, मो. शारिम, काव्य तेवतिया, पीयूष चावला, मो. अमान, नमन तिवारी, शानू सैनी, कुनाल त्यागी, कार्तिकेय यादव, अजय कुमार, विशाल पांडेय, राहुल राजपूत, मानव सिंधी, राहुल राज, शिवम सारस्वत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed