फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T-20 begins: Ayushmann, Badshah and Kriti Sanon add glamor, spectators dance on black glasses

यूपी टी-20 का आगाज: आयुष्मान, बादशाह और कृति सैनन ने लगाया ग्लैमर का तड़का, काला चश्मा पर झूमे दर्शक

Sun, 25 Aug 2024 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

UP T-20 begins: यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ रविवार की शाम इकाना स्टेडियम में हुआ। मैच के पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष्मान, बादशाह और कृति सैनन की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। 

विज्ञापन
UP T-20 begins: Ayushmann, Badshah and Kriti Sanon add glamor, spectators dance on black glasses
यूपी टी 20 लीग में रंगारंग कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान, बादशाह और कृति सैनन की दमदार प्रस्तुतियों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज हो गया। आयुष्मान की दमदार डांस परफार्मेस के बाद लाल ड्रेस में उतरे रैपर बादशाह का जलवा देखते ही बना। वे जैसे ही ‘तैनू काला काला चश्मा जचा है...’ गाते हुए मैदान पर उतरे वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शक झूमने लगे। 

विज्ञापन


साथ ही डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजादे ने माहौल को रंगीन कर दिया। इसके बाद अभिनेत्रा कृति सैनन ने ‘बीड़ी जलइले...जिगर से पिया’ पर जो ठुमके लगाए तो पूरा वातावरण शोर से गूंज उठा। साथ ही अपार शक्ति खुराना के संचालन ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। लीग का उद्घाटन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया।
विज्ञापन


 

मौजूद रहे दिग्गज 

UP T-20 begins: Ayushmann, Badshah and Kriti Sanon add glamor, spectators dance on black glasses
सभी टीमों के कप्तानों के साथ राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
 इस मौके पर लीग के ब्रांड अंबेसडर और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। सभी ने यूपी टी20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। 

मौके पर लीग का हिस्सा बनने वाली सभी छह टीमों के कप्तानों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह लीग राज्य ही नहीं भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह लीग नए प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह लीग उत्तर प्रदेश के खेल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed