{"_id":"61af9ab427832644fc7d82ac","slug":"up-swami-prasad-said-kushwaha-maurya-society-was-humiliated-at-the-behest-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्वामी प्रसाद ने कहा, सपा के इशारे पर कुशवाहा, मौर्य समाज को अपमानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : स्वामी प्रसाद ने कहा, सपा के इशारे पर कुशवाहा, मौर्य समाज को अपमानित किया गया
Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि केशव देव मौर्य के बयान से कुशवाहा और मौर्य समाज में काफी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग इस अपमान का बदला अवश्य लेगा।
विज्ञापन
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के सहयोगी महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर कुशवाहा और मौर्य समाज को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि केशव देव मौर्य के बयान से कुशवाहा और मौर्य समाज में काफी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग इस अपमान का बदला अवश्य लेगा।
विज्ञापन
महान दल के केशव देव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केशव देव ने मौर्य और राजभर समाज के नेताओं को राजनीतिक जोकर और सर्कस का शेर कहकर अपमानित किया है। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य के विवादित बयान के पीछे सपा मुखिया का समर्थन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सपा के नेता ओबीसी का राग अलापते हैं लेकिन दूसरी ओर ओबीसी वर्ग को अपमानित करने के लिए साजिश भी रचते हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को महान दल को गठबंधन से बाहर करना चाहिए।
विज्ञापन