फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Swami Prasad Maurya will follow the path of Omprakash Rajbhar and Sanjay Nishad, will show strength in Del

यूपी: ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की राह चले स्वामी प्रसाद मौर्य, कल दिल्ली में दिखाएंगे ताकत

Wed, 21 Feb 2024 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

सपा से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी की घोषणा की है। साफ है कि वह ओमप्रकाश राजभर के रास्ते एक स्वतंत्र राजनीति करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
UP: Swami Prasad Maurya will follow the path of Omprakash Rajbhar and Sanjay Nishad, will show strength in Del
Swami Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा, भाजपा और सपा का राजनीतिक सफर तय कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अब खुद की पार्टी के जरिये स्वतंत्र वजूद स्थापित करना चाहते हैं। वे सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। ताकि, भविष्य में अपना दल भी हो, विधायक भी हों और सत्ता में भागीदारी के लिए अपनी बात मनवाने की क्षमता भी हो। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 फरवरी को होने वाले सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य अपने इसी तरह के इरादों को सामने रखते हुए मिलेंगे।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अभी तक किसी न किसी बड़े राजनीतिक दल के हिस्सा रहे हैं। बसपा सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति में रहे तो भाजपा सरकार में भी उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला। उनकी बेटी संघामित्रा मौर्य भी भाजपा के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव जीतीं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देकर सपा में आ गए। खुद विधानसभा चुनाव तो हार गए, पर सपा ने उन्हें विधान परिषद में भेजने के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव के पद से भी नवाजा। इन दलों में वह महत्वपूर्ण स्थिति में तो रहे, पर अब स्वामी प्रसाद ऐसे दल को खड़ा करना चाहते हैं, जिसके वह सर्वेसर्वा हों।
विज्ञापन


अपने इस उद्देश्य में वह कितना सफल होंगे, यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) का प्रतिनिधि सम्मेलन इसी उद्देश्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से भी लोगों को बुलाया गया है। आरएसएसपी की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, आगे इस पार्टी में स्वामी प्रसाद मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed