फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Suspense over the Chief Secretary of the state increased, Manoj Singh's tenure is ending on 31 July; thes

यूपी: प्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर बढ़ा सस्पेंस, 31 जुलाई को खत्म हो रहा है मनोज सिंह का कार्यकाल

Mon, 21 Jul 2025 06:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Jul 2025 06:18 AM IST
सार

UP Chief Secretary: यूपी में अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। 31 जुलाई को वर्तमान मुख्य सचिव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन
UP: Suspense over the Chief Secretary of the state increased, Manoj Singh's tenure is ending on 31 July; thes
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार की अटकलें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में सभी की नजर इस बात पर है कि 31 जुलाई के बाद मुख्य सचिव कौन होगा? मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या किसी नए को तैनाती मिलेगी। जहां प्रदेश सरकार ने मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार के लिए केंद्र को जुलाई के पहले सप्ताह में ही पत्र भेज दिया है, वहीं केंद्र से मंजूरी न मिलने की स्थिति में अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, दीपक कुमार और देवेश चतुर्वेदी दौड़ में आगे हैं।

विज्ञापन


इनमें एसपी गोयल वर्तमान में सीएम के अपर मुख्य सचिव हैं, जबकि दीपक कुमार वित्त और माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के साथ ही एपीसी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं, देवेश चतुर्वेदी केंद्र में सचिव, कृषि के पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। आईएएस मनोज कुमार सिंह को 30 जून 2024 को मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी गई थी। वे 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि नौकरशाही में विभिन्न अहम पदों पर अब कोई भी बदलाव 31 जुलाई के बाद ही होने की संभावना है। यह इस पर निर्भर करेगा कि मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिलता है या नहीं। यहां बता दें कि मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास आईआईडीसी, चेयरमैन पिकप, सीईओ यूपीडा जैसी अहम जिम्मेदारियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed