फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Suspected terrorists were asked for videos of uniformed personnel shooting at them.

UP: संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियो, आईएसआई एजेंट ने बरगलाया था

Thu, 07 May 2026 08:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाल ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाल ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 07 May 2026 08:54 AM IST
सार

यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आईएसआई एजेंट ने उनसे कहा था कि जो वह कह रहे हैं, करते जाओ, तो भारत में तुम्हें हीरो बना देंगे। पैसा भी खूब मिलेगा।

विज्ञापन
UP: Suspected terrorists were asked for videos of uniformed personnel shooting at them.
आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ की जांच में मोबाइल फोन से वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस नोट और चैट बरामद हुए हैं। इनमें देश विरोधी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन


कृष्णा मिश्रा के मोबाइल में ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वर्दीधारियों को गोली मारने की बात कही गई है। यही नहीं, गोली मारते हुए वीडियो भी मांगा गया था। आरोपियों ने बताया कि वे मौके की तलाश कर रहे थे, जैसे ही मौका मिलता, वर्दी वालों की हत्या करते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एकला चलो रे की नीति से बसपा को हो रहा है चुनावों में नुकसान, 2019 के बाद से लगातार चुनाव हार रही है पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटे की शादी के दिन पिता की मौत, चिता को आग देने के बाद दूल्हा बनकर गया बेटा; खुशियों की जगह मातम


आईएसआई एजेंट ने बरगलाया... हीरो बनोगे पैसा भी कमाओगे
दानियाल के पास से 9 एमएम पिस्टल और कारतूस, जबकि कृष्णा के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एटीएस पता कर रही है कि आखिर ये हाथियार किसने उपलब्ध कराए।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानियों के संपर्क में आए थे। आईएसआई एजेंट ने उनसे कहा था कि जो वह कह रहे हैं, करते जाओ, तो भारत में तुम्हें हीरो बना देंगे। पैसा भी खूब मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed