Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Supreme Court could not hear the 69000 teacher recruitment case, reserved category candidates got angry; h

यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में नहीं हो सकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नाराज हुए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

Tue, 12 Aug 2025 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Aug 2025 11:02 PM IST
सार

69000 teacher recruitmen: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आज एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इसके पहले भी कई बार इसको लेकर सुनवाई टल चुकी है। 
 

विज्ञापन
UP: Supreme Court could not hear the 69000 teacher recruitment case, reserved category candidates got angry; h
शिक्षक इस मामले में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस प्रकरण पर अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की सरकार सुनवाई के लिए कोई पहल नहीं कर रही, इससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में हुई थी। उसके बाद से लगातार के तारीख पर तारीख मिल रही है। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इस प्रकरण का निस्तारण तीन महीने के अंदर सरकार को करना था। हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच साल से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। किंतु हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कार सिंह ने कहा कि सरकार जान बूझकर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पैरवी नहीं कर रही है। इससे अभ्यर्थियों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी की गई है। सरकार इसमें गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को भी बचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed