{"_id":"645936a7a236c1bb500abd05","slug":"up-students-will-return-from-manipur-today-the-government-will-bear-the-fare-of-the-students-who-cannot-pay-t-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर से आज लौटेंगे यूपी के छात्र : जो छात्र फ्लाइट का किराया नहीं दे सकते हैं उनका किराया सरकार वहन करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर से आज लौटेंगे यूपी के छात्र : जो छात्र फ्लाइट का किराया नहीं दे सकते हैं उनका किराया सरकार वहन करेगी
Mon, 08 May 2023 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 May 2023 11:21 PM IST
सार
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मणिपुर स्थित एनआईटी, आईआईआईटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के 15 छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में जनजातीय हिंसा के बीच वहां के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हुए हैं। मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों को सुरक्षित घर वापस लाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू होगा। 9 मई को 15 छात्र फ्लाइट से वापस यूपी लौटेंगे।
विज्ञापन
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मणिपुर स्थित एनआईटी, आईआईआईटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के 15 छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार को आएगी। बुधवार की फ्लाइट में 15 छात्रों के टिकट बुक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जो छात्र खुद फ्लाइट का किराया वहन नहीं कर सकते हैं उनका किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से 1070 पर संपर्क किया जा रहा है। उनकी ओर से मांगी जा रही हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। सभी छात्र वहां सुरक्षित हैं।