फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Students of secondary schools will be made water literate

UP: माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को जल साक्षर बनाया जाएगा, गंगा की निर्मलता होगी इस अभियान का हिस्सा

Sun, 08 Jun 2025 10:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के साथ ही राष्ट्रबोध और नैतिक दायित्व से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए उन्हें जल साक्षर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Students of secondary schools will be made water literate
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amarujala

विस्तार

यूपी सरकार शिक्षा में छात्रों को पढ़ाई के साथ राष्ट्र बोध और नैतिक दायित्व से भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत गंगा नदी की निर्मलता और अविरलता को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस क्रम में माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को जल साक्षर बनाया जाएगा। इसमें गंगा की अविरलता व स्वच्छता अभियान से छात्रों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इससे छात्रों को जागरूक किया जाएगा। विभाग की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक व भौगोलिक परिदृश्य से छात्रों को परिचित कराने के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों से परिचित कराने पर भी बल दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर आयोजनों की रूपरेखा तय करने का निर्देश भी दिया गया है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों, सप्ताहों से संबंधित गतिविधियां अनिवार्य रूप से कराई जाएंगी। इसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता अभियान से भी प्रत्येक विद्यार्थी को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र छात्राओं को समूह आधारित फील्ड वर्क से जोड़ा जाएगा। किसी नदी या तालाब के पास ले जाकर विद्यार्थियों से लघु रिपोर्ट बनवाई जाएगी। इसी तरह किसी गांव, कस्बे का भ्रमण कराते हुए वहां के जल प्रबंधन और जल संरक्षण बारे में भी छात्रों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed