{"_id":"6aa2b8606eaa54e939029eb8","slug":"up-student-issued-notice-despite-supreme-court-order-acp-suspended-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद छात्र को नोटिस, एसीपी निलंबित, डीजीपी ने जांच का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद छात्र को नोटिस, एसीपी निलंबित, डीजीपी ने जांच का दिया आदेश
Thu, 10 Sep 2026 07:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:32 PM IST
सार
मामले में डीजीपी राजीव कृष्ण ने जांच का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल युवाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। चार सितंबर को छात्र को नोटिस जारी किया गया था, जिसे पांच सितंबर को वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद नोटिस जारी करने के मामले में नोएडा के एसीपी (कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय) डॉ. रवि शंकर मिश्रा और एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी कार्रवाई की जानकारी दी है। मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बसपा में संग्राम; समधी अशोक पर भी कही ये बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंतरधार्मिक विवाह पंजीकरण कराने में हिन्दू-मुस्लिम आगे, हिन्दू-सिख दूसरे नंबर पर, देखें एक रिपोर्ट
विज्ञापन
सीजेपी ने पेपर लीक के मुद्दे पर 20 से 25 जुलाई तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। सरकार से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया था। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल युवाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के मामले सामने आए।
इसी क्रम में चार सितंबर को एसीपी डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने झांसी निवासी जीबीयू छात्र अक्षत त्रिपाठी को शांति भंग की आशंका समेत अन्य मामलों में पांच लाख रुपये के मुचलके का नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए थे।