फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strict instructions to complete 50 percent work of pothole-free roads by October 15

यूपी : 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का 50 प्रतिशत कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश

Thu, 23 Sep 2021 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Sep 2021 07:51 PM IST
सार

यह भी निर्देश दिया गया है कि जहां पर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है, उन स्थानों पर कराये गए पैचवर्क की फोटो विभाग के निगरानी एप पर भी तत्काल अपलोड कर दिए जाएं।

विज्ञापन
UP: Strict instructions to complete 50 percent work of pothole-free roads by October 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का 50 प्रतिशत कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जहां पर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है, उन स्थानों पर कराये गए पैचवर्क की फोटो विभाग के निगरानी एप पर भी तत्काल अपलोड कर दिए जाएं। उन्होंने 15 से 30 अक्तूबर के बीच गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और कार्यों की सतत निगरानी करने व गड्ढामुक्त करने के कार्य की गुणवत्ता पर भी बराबर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों में हीलाहवाली या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण संबंधित जोन के मुख्य अभियन्ता द्वारा और 5 से 25 करोड़ तक की लागत के कार्यों का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता द्वारा अनिवार्य रुप से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट विभाग के विश्वकर्मा ऐप पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण ने गड्ढ़ामुक्त अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 40553 गड्ढ़ों के फोटोग्राफ्स निगरानी ऐप पर अपलोड हो चुके हैं और गड्ढ़ामुक्त के कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं के निरीक्षण के साथ उनकी नियमित समीक्षा करने और टाईम-टेबल बनाकर निर्धारित समय में कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े चार साल में अब तक 349263 किमी. सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed