फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strict instructions from CM Yogi, pressure horns should be removed from vehicles immediately, hooters of a

यूपी: सीएम योगी का सख्त निर्देश, वाहनों से तत्काल उतरवाएं प्रेशर हॉर्न, नहीं बजने चाहिए किसी प्रकार के हूटर

Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
सार

CM Yogi instructions: सीएम योगी ने एक बार फिर से कहा है कि वाहनों में किसी प्रकार के प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजने चाहिए। इसके पहले समीक्षा बैठक में भी वह यह बात कह चुके हैं। 

 

विज्ञापन
UP: Strict instructions from CM Yogi, pressure horns should be removed from vehicles immediately, hooters of a
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी वाहन में प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजना चाहिए। जहां ऐसे हॉर्न या हूटर लगे हैं, उसे तत्काल उतरवाएं। उन्होंने एक्स के माध्यम से निर्देश दिए कि वीआईपी फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे। उसकी भी आवाज की सीमा तय हों। अन्य किसी वाहन में किसी प्रकार का हूटर का प्रयोग ना किया गया हो। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से भी उल्लंघन की सूचना मिली तो संबंधित थाने पर भी कार्रवाई होगी। वीआईपी कल्चर को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग रवाना
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें देर शाम तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है, इसमें उत्तर प्रदेश के भी यात्री शामिल हैं। वहीं 5 गंभीर रूप से तो 7 सामान्य घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम के निर्देश पर सहारनपुर से अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) के तीर्थयात्री सवार थे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, "उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" इसके साथ ही सीएम ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed