फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strict ban on making firecrackers in these eight districts of the state, storage and sale also not allowed

यूपी: प्रदेश के इन आठ जिलों में पटाखे बनाने पर लगी सर्वोच्च रोक, नहीं हो सकेगा भंडारण और बिक्री भी

Thu, 28 Aug 2025 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Aug 2025 07:55 PM IST
सार

Fireworks banned in UP: यूपी के आठ जिलों में अब पटाखों का निर्माण नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही इन जिलों में पटाखों की ब्रिकी भी प्रतिबंधित कर दी गई है। 

 

विज्ञापन
UP: Strict ban on making firecrackers in these eight districts of the state, storage and sale also not allowed
पटाखे की ब्रिकी हुई प्रतिबंधित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन करते हुए एनसीआर और आसपास के 8 जिलों में पटाखाें का निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर में प्रभावी होगा। यदि कोई व्यक्ति या संस्था आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 की धारा-15 के तहत सजा और जुर्माने से दंडित किया जाता है।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आदेश का उल्लंघन करने पर 5 साल तक की सजा, एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं। सजा सुनाए जाने के बाद भी इसकी अवलेहना करने पर हर दिन 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। प्रदेश पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं पटाखों के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय (आनलाइन विक्रय सहित) एवं उपयोग हो रहा है, तो इसकी शिकायत यूपी 112 पर की जा सकती है। इसके अलावा इसकी शिकायत या सूचना उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट https://uppcb.up.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


यहां भी कर सकते हैं शिकायत
- व्हाट्सएप मैसेज : 7570000100
- एसएमएस : 7233000100
- फेसबुक : @112UttarPradesh
- ट्विटर : @112UttarPradesh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed