{"_id":"69d9a3d9c4f5a38a92092a56","slug":"up-strict-action-by-the-government-deoria-sdm-vipin-kumar-dwivedi-suspended-after-an-argument-with-a-man-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित; एक आम आदमी से हुई थी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित; एक आम आदमी से हुई थी बहस
Sat, 11 Apr 2026 07:00 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:00 AM IST
सार
SDM of Deoria: यूपी के देवरिया जिले के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। उन पर एक व्यक्ति से बहस करने का आरोप है।
विज्ञापन
योगी सरकार का सख्त एक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने बरहज देवरिया के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। तहसील बरहज के ग्राम लक्ष्मीपुर में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाली व नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण विवाद के दौरान एसडीएम और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि एसडीएम की डांट से व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। घटना की प्रारंभिक जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
यह जांच अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर और अपर जिलाधिकारी नगर गोरखपुर की तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में लापरवाही के लिए प्रथमदृष्टया विपिन कुमार द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनके खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रयागराज के कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। विपिन कुमार द्विवेदी को राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन