फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Stone-pelters targeting Vande Bharat hid upon spotting a drone; RPF is monitoring 'black spots,' and the i

UP: ड्रोन देख छुप गए वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वाले, ब्लैक स्पॉटों पर RPF कर रही निगरानी, दिखने लगा असर

Sat, 20 Jun 2026 09:39 AM IST
Akash Dwivedi नीरज ‘अंबुज’, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
नीरज ‘अंबुज’, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 20 Jun 2026 09:39 AM IST
सार

ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रभावी साबित हो रहा है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी और गश्त के कारण पत्थरबाजी की घटनाओं में बड़ी कमी आई है। जागरूकता अभियान, स्थानीय सहयोग और सख्त कार्रवाई से रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।

विज्ञापन
UP: Stone-pelters targeting Vande Bharat hid upon spotting a drone; RPF is monitoring 'black spots,' and the i
ड्रोन से ली गई तस्वीर। - फोटो : RPF

विस्तार

ट्रेनों व ट्रैक पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। ब्लैकस्पॉट्स पर लगातार पेट्रोलिंग हो रही है। आरपीएफ रेलमित्र बना रही है, जो पत्थरबाजों की सूचनाएं देते हैं। यही वजह है कि पत्थरबाज दुबक गए हैं। पिछले एक साल में पत्थरबाजी की घटनाएं 32 से घटकर सिर्फ तीन रह गई हैं।

विज्ञापन


इसमें वंदे भारत ट्रेनों पर 17 घटनाएं दर्ज हुईं, जो घटकर एक रह गई है। गत वर्ष दिसंबर में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायबरेली में पांच दिनों के अंदर तीन बार पत्थरबाजी हुई। इससे पूर्व मेरठ लखनऊ वंदेभारत पर पत्थरबाजी हुई। 

विज्ञापन

ब्लैक स्पॉटों पर जांच कर रही

पत्थरबाजी की इन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कमांडेंट देवांश शुक्ल के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने मोर्चा संभाला। ट्रैक व ट्रेनों की निगरानी ड्रोन से शुरू की गई। नियमित रूप से आरपीएफ ड्रोन से लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार सहित अन्य ब्लैक स्पॉटों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष ऊंचाहार निवासी सचिन कुमार ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की, जिसे ड्रोन से पहचाना गया। उसे एक साल की सजा व पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। आरपीएफ ने बताया कि रायबरेली व ऊंचाहार दो प्रमुख ब्लैकस्पॉट हैं, जहां सर्वाधिक पत्थरबाजी होती है। घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाती है।


उत्तर रेलवे आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ल ने बताया कि पत्थरबाजों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन से ट्रैक व ट्रेनों की निगरानी की जा रही है। रेलमित्र बनाए जा रहे हैं। यही वजह है कि पत्थरबाजी की घटनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed