फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF has arrested Khalistani terrorist and ISI contact terrorist Lazar

यूपी में आंतकी गिरफ्तार: महाकुंभ में तबाही की थी योजना, पूछताछ में खौफनाक खुलासा; प्लान सुनकर हिल गई एसटीएफ

Thu, 06 Mar 2025 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 09:13 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आंतकी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि महाकुंभ में तबाही की योजना थी। इसके पास जो हथियार बरामद हुए हैं, उसे देखकर टीम के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
UP STF has arrested Khalistani terrorist and ISI contact terrorist Lazar
बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी लजर मसीह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (खालिस्तानी आतंकी संगठन) एवं आईएसआई के माड्यूल के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसे कौशांबी जिले से पकड़ा गया है। इसकी पहचान लजर मसीह पुत्र कुलविंदर के रूप में हुई है। इसके कब्जे से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आतंकवादी महाकुंभ में हमला करने की योजना बनाकर यहां पहुंचा था।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त इनपुट पर काम करते हुए यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह की टीम ने पंजाब का भगोड़ा एवं बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े खालिस्तानी आतंकी लजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कुरतियां, पोस्ट मकीवल, थाना रामदास, अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। 
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था

इसके कब्जे से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो जिलेटिन रॉड, दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल, 13 S&B विदेशी कारतूस जिंदा, एक मोबाइल (बिना सिम कार्ड) और एक फर्जी पते का आधार कार्ड बरामद हुआ है। बताया गया कि इसने फर्जी अभिलेखों के आधार पर गाजियाबाद से आधार कार्ड बनवाया था। उसी के माध्यम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आतंकी लजर पाकिस्तान में बैठे तीन आईएसआई एजेंटों के संपर्क में है। वह आर्म्स हेरोइन की तस्करी के मामले में जेल गया था। जेल के अंदर गैंगवार में इसे चोट लग गई थी। इलाज के लिए गुरू नानकदेव हास्पिटल, अमृतसर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में पुलिस को चकमा देकर 24 सितंबर 2024 को फरार हो गया था।

विज्ञापन

मारे गए थे तीन आंतकी

यह पता चला कि 23 दिसंबर 2024 को यूपी की पीलीभीत और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में असलहों की बरामदगी हुई थी। उनके द्वारा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी धमकी

इस घटना से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खिसिया गया था। उसने महाकुंभ प्रयागराज में आतंकी हमला करने की धमकी दी थी। उसी योजना के तहत लजर यहां पहुंचा था। इसे एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed