फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested two smugglers of illigal liquor.

यूपी एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचकर बरामद किया 300 पेटी अवैध शराब का जखीरा

Thu, 30 May 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested two smugglers of illigal liquor.
बरामद की गईं अवैध शराब की पेटियां। - फोटो : amar ujala

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को एसटीएफ व सफदरगंज पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान पकड़ा है। अयोध्या हाईवे पर पकड़े गए ट्रक के साथ दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ट्रक में खाद की बोरियों के बीच शराब के गत्ते लदे थे। बरामद तीन सौ पेटी शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी अजय साहनी के मुताबिक एसटीएफ, लखनऊ की टीम और सफदरगंज पुलिस ने बुधवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब तीन सौ बोरी जैविक खाद के बीच में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

 

पुलिस ने ट्रक सवार राजकुमार जोगी पुत्र तेलू सिंह जोगी निवासी ग्राम डकदेई थाना फन्दपुरी जनपद सहारनपुर व नौशाद पुत्र असगर राइन थाना व कस्बा मीरापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे हरियाणा से शराब को बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। खाद की बोरियों के बीच तीन सौ गत्तों में 9972 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। 

पुलिस के मुताबिक बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनका एक गिरोह है। यह गिरोह हरियाणा और पंजाब से शराब की खेप को उत्तर प्रदेश व बिहार के जनपदों में सप्लाई करता है।

इस अवैध कारोबार में पैसों का लेनदेन नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाता है। एसपी अजय साहनी ने तस्करी की शराब बरामद करने वाले एसटीएफ के उपनिरीक्षक मनोज सिंह, सफदरगंज एसओ विवेक सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed