{"_id":"5cef6673bdec22072d1ba0d9","slug":"up-stf-arrested-two-smugglers-of-illigal-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचकर बरामद किया 300 पेटी अवैध शराब का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचकर बरामद किया 300 पेटी अवैध शराब का जखीरा
Thu, 30 May 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
बरामद की गईं अवैध शराब की पेटियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को एसटीएफ व सफदरगंज पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान पकड़ा है। अयोध्या हाईवे पर पकड़े गए ट्रक के साथ दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ट्रक में खाद की बोरियों के बीच शराब के गत्ते लदे थे। बरामद तीन सौ पेटी शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी अजय साहनी के मुताबिक एसटीएफ, लखनऊ की टीम और सफदरगंज पुलिस ने बुधवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब तीन सौ बोरी जैविक खाद के बीच में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
Barabanki: STF UP arrested two interstate smugglers last night and seized 300 cartons of illegal liquor from their possession. pic.twitter.com/GFmBbSvXC7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2019
पुलिस ने ट्रक सवार राजकुमार जोगी पुत्र तेलू सिंह जोगी निवासी ग्राम डकदेई थाना फन्दपुरी जनपद सहारनपुर व नौशाद पुत्र असगर राइन थाना व कस्बा मीरापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे हरियाणा से शराब को बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। खाद की बोरियों के बीच तीन सौ गत्तों में 9972 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनका एक गिरोह है। यह गिरोह हरियाणा और पंजाब से शराब की खेप को उत्तर प्रदेश व बिहार के जनपदों में सप्लाई करता है।
इस अवैध कारोबार में पैसों का लेनदेन नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाता है। एसपी अजय साहनी ने तस्करी की शराब बरामद करने वाले एसटीएफ के उपनिरीक्षक मनोज सिंह, सफदरगंज एसओ विवेक सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।