फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested three for smuggling of tortoise in Lucknow.

UP News: एसटीएफ ने तीन वन्य जीव तस्करों को किया गिरफ्तार, सात कछुए बरामद, संगठित गिरोह कर रहा था तस्करी

Thu, 07 Sep 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल में कछुओं की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कछुए बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
UP STF arrested three for smuggling of tortoise in Lucknow.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एसटीएफ और वन विभाग के संयुक्त अभियान में भारी संख्या में कछुवे बरामद कर तीन वन्य जीव तस्करों को राजधानी से गिरफ्तार किया गया है। इनमें इटावा निवासी विपिन, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी सुखदेव मंडल और मनोज शामिल है। उनके पास से 7 कछुए, रेनो ट्रिबर गाड़ी और पहचान पत्र बरामद हुए है। 

विज्ञापन


कछुओं की विभिन्न प्रजातियों से समृद्ध पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही कछुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिशन दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार


पूछताछ पर विपिन ने बताया कि उसका परिवार पूर्व से ही कछुआ तस्करी का कार्य कर रहा है। उसके पिता जगदीश कछुआ तस्करी के केस में इटावा जेल में बंद हैं। वह स्थानीय शिकारियों से कछुए खरीदकर करके उन्हें रुद्रपुर निवासी सुखदेव मण्डल के साथ विभिन्न प्रान्तों में भेजता है जिनको बाद में पश्चिम बंगाल के बड़े व्यापारियों द्वारा विदेश भेजा जाता है।

बरामद कछुओं की देख-रेख एवं घायल कछुओं की प्राथमिक चिकित्सा हेतु वन विभाग एवं टर्टल सरवाईवल एलाइंस को सूचित कर दिया गया है। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के उपरान्त उनके नैसर्गिक वातावरण में छोड़ दिया जायेगा। इस गिरोह का अन्तर्राज्यीय विस्तार होने के कारण वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed